बांदाउत्तरप्रदेश

महिलाओं को सेहत से जुड़ी हुई चीजो को बताकर डाइटिशियन ने किया अगाह

डाइटिशियन पोयम द्विवेदी ने हर माह महिलाओं को होने वाले पीरियड्स में सावधानी बरतने वाली चीजों की जानकारी देते हुए तली भुनी चीजों से परहेज करने की बात कही है।

बांदा। डाइटिशियन पोयम द्विवेदी ने हर माह महिलाओं को होने वाले पीरियड्स में सावधानी बरतने वाली चीजों की जानकारी देते हुए तली भुनी चीजों से परहेज करने की बात कही है।डाइटिशियन पोयम द्विवेदी ने बताया पीरियड्स के दौरान आटे का हलवा बना कर खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आटे और गुड़ का हलवा बनाकर खाएं,  इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियडस यानी महावारी का समय कुछ महिलाओं के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में कमर में दर्द, बदन दर्द, मूड स्विंग्स समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं।यू तो आमतौर पर 21 दिनों के अंतराल के बाद पीरियड्स आ जाते हैं लेकिन कभी-कभी यह समय आगे पीछे हो जाता है, जिसके कारण पीरियड्स में अनियमितता आ सकती है।

एक शोध के मुताबिक हारमोंस में गड़बड़ी और गलत खान-पान के कारण भी पीरियड के दौरान महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया खानपान का सीधा असर आपकी पीरियड्स की साइकिल पर पड़ता है, हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो पीरियड्स के दर्द को कहीं हद तक कम बना देती है ऐसे में महावारी के दौरान इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

 इनसेट- 

इन चीजों का करें सेवन

गुनगुना पानी-पीरियड्स के दौरान दिन में करीब 8 से 9 ग्लास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप चाय या दूध भी पी सकते हैं, ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से आपको दर्द में आराम मिलता है।  आयरन और विटामिन युक्त खाना पीरियड्स के दौरान शरीर से खून बाहर निकलता है, ऐसे में आयरन और विटामिन युक्त खाने का सेवन करना चाहिए। पीरियड के दौरान खाने में हरी सब्जियों जैसे ब्रोकली, पालक, मटर, बींस, पनीर आदि चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाने में अंडे और सीफूड को भी शामिल कर सकते हैं।

इनसेट-

इन चीजों का ना करें सेवन

बांदा। पीरियड्स के दौरान तला भुना, फास्ट फूड, चाकलेट, केक, पेस्ट्री, हाई शुगर, खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनसे पेट की सूजन और दर्द बढ़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा वसा, रेड मीट, सेंचुरी स्ट्रीट, फूड,आचार, खट्टी चीजें खाने से बचने की सलाह दी है।

 

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button