फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रैक्टर पर नहीं जाएंगी सवारियां व शराब पीकर विसर्जन में शामिल न हों : एसडीएम

विभिन्न घाटों पर होने वाले मूर्ति विसर्जन के दौरान भी ट्रैक्टर पर सवारियां नहीं बैठेंगी।कोई नशा करके नहीं चलेगा।किसी भी प्रकार के उपद्रव की इजाजत नहीं होगी।ऐसा होता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विवेक सिंह, खागा/फतेहपुर। विभिन्न घाटों पर होने वाले मूर्ति विसर्जन के दौरान भी ट्रैक्टर पर सवारियां नहीं बैठेंगी।कोई नशा करके नहीं चलेगा।किसी भी प्रकार के उपद्रव की इजाजत नहीं होगी।ऐसा होता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। घाटों पर अनावश्यक भीड़ नहीं एकत्र होने दी जाएगी।विसर्जन के बाद सीधे श्रद्धालु अपने घर की ओर लौट जाएंगे।

ये भी पढ़े-  घर बैठे कैसे रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं, पढ़े सम्पूर्ण जानकारी

एसडीएम मनीष कुमार से ली गई जानकारी के अनुसार मूर्ति के साथ तीन से चार लोग ही बैठेंगे ताकि मूर्ति डिस्टर्ब न हो बाकी किसी भी प्रकार से ट्रैक्टर पर सवारियां लद कर नहीं जाएंगी।कानपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कोई ऐसी अनहोनी नहीं होने दी जाएगी जिससे लोगों को परेशानी हो इसलिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है कि कोई भी ट्रैक्टर सवारियों से लदा न हो अन्यथा ट्रैक्टर सीज कर दिया जाएगा। लोगों की सुरक्षा भी पुलिस प्रशासन के दायित्व में शामिल है।

ये भी पढ़े-  भदोही हादसा : वाराणसी ग्रामीण पुलिस अलर्ट हुई ,चोलापुर/चौबेपुर में पुलिस अधीक्षक ने किया पंडालों का भ्रमण

उन्होंने बताया कि विसर्जन के समय कोई भी व्यक्ति अगर शराब पिए हुए पाया गया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रैक्टरों के आने और जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।गोताखोर तैनात किए जाएंगे।लाइफ जैकेट के साथ सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। महिला कांस्टेबल से लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टैंड भी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button