कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘महिला सशक्तिकरण रैली’ का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘महिला सशक्तिकरण रैली’ का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश लेकर बाइक रैली को पुलिस कार्यालय कानपुर देहात से फ्लैग ऑफ करके किया गया रवाना

अमन यात्रा, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘महिला सशक्तिकरण रैली’ का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला (राज्य मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्रालय), जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश लेकर बाइक रैली को पुलिस कार्यालय कानपुर देहात से फ्लैग ऑफ करके पूरी भव्यता के साथ पुलिस लाइन जनपद कानपुर देहात के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े- तिलौची : राजकीय व्यामशाला बनी कबाड़शाला

इस मौके पर राज्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है, उन्होंने सभी महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि महिला की शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए तथा उन्हें निराश ना किया जाए।

ये भी पढ़े- उरई : मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली,  तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

photo 15

वही जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं एवं सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं के उत्थान हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा महिलाओं को सम्मान आदि दिलाए जाने हेतु कार्यवाही संपन्न की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button