कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिले स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चें 

बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाई, मीडिया विभाग, शोध संस्थान के बारे में जानेंगे और समझेंगे।

Story Highlights
  • राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत होंगी विभिन्न गतिविधियां

कानपुर देहात, अमन यात्रा ! बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाई, मीडिया विभाग, शोध संस्थान के बारे में जानेंगे और समझेंगे। इससे बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा, गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सोच का विकास होगा। इसके लिए ब्लॉक और जिले स्तर पर कई गतिविधयां आयोजित होंगी। अव्वल छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी बीएसए को गतिविधियों का कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए 7.95 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।

क्विज प्रतियोगिता से होगा चयन-

प्रत्येक ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर क्विज प्रतियोगिताऐं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल और कम्पोजिट स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिगता में तर्क, चिंतन एवं कल्पना आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिले स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में 100 बच्चे हिस्सा लेंगे। इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार, विज्ञान की किताबें और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button