उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जागृति पाठशाला में स्वास्थ्य के बारे में दी गई जानकारी

घाटमपुर में मानवधिकार एक्शन फोरम संगठन द्वारा निशुल्क जागृति पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए जागरूक किया गया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर में मानवधिकार एक्शन फोरम संगठन द्वारा निशुल्क जागृति पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने के लिए जागरूक किया गया। मानवाधिकार एक्शन फॉर्म के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी जगराम सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण व शहर में गरीब स्कूल ना जा रहे बच्चों के लिए निशुल्क जागृति पाठशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के परिजनों को गर्मी में होने वाली बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। डायरिया व पेचिश के लक्षण में बचाव और घरेलू उपाय के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बच्चे और उनके अभिवाक उत्साहित दिखे। इस दौरान मौके पर मानवाधिकार एक्शन फोरम कानपुर यूनिट प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार,राजा सचान सर्वेश कुमार साहू आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button