कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

अकबरपुर कोतवाली के बाढ़ापुर गांव में मंगलवार शाम एक 29 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते दरवाजे के रोशनदान के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बाढ़ापुर गांव में मंगलवार शाम एक 29 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते दरवाजे के रोशनदान के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाढापुर गांव निवासिनी शिवानी पत्नी विशाल शुक्ला उम्र करीब 29 वर्ष ने मंगलवार शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में दरवाजे के रोशनदान के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी होने पर सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।

 

फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए।तत्पश्चात शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button