कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरगवां : बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल में नेहरू जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

Story Highlights
  • छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा नेहरू जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा नेहरू जी के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। मंगलवार को विकासखंड के बरगवां स्थित बाल शक्ति हायर सेकंडरी स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

photo 16 1 2

AD CHAT
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात छात्र,छात्राओं ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे और बदले में नेहरू जी उनसे बहुत प्यार करते थे। नेहरू जी एक महान व्यक्ति और नेता होने के बाद भी बच्चों से मिलते थे।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

photo 17

AD GOYAL
विज्ञापन

इस कारण से इनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था,लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूजा ने किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य सुचेता सिंह,कपिल,अनुराग उपाध्याय,हरिमोहन सिंह,जयशंकर,दिनेश,विशाल, श्रीकांत,शिवम,अजीत,संदीप, सौम्या,अमिता,प्रतिमा,आरती, खुशबू,पूनम,आकांक्षा सहित छात्र,छात्राएं मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading