पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सुमित सचान ने भागवत कथावाचक विशाखा सखी का किया भव्य स्वागत
कहा- गुरु समाज को नई दिशा देकर जीवन की दशा और दिशा बदल देते हैं

भोगनीपुर, कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सुमित सचान ने आज ग्राम हलधरपुर में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में भागवत आचार्य विशाखा सखी का भव्य स्वागत किया। सुमित सचान ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उनके इस सम्मान से पूरा पंडाल भावुक हो गया।
इस अवसर पर सुमित सचान ने कहा, “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।” उन्होंने कहा कि कथावाचक गुरु का ही स्वरूप होते हैं, जो समाज को एक नई दिशा देते हैं और भूले हुए व्यक्ति को सही रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने विशाखा सखी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी सुंदर श्रीमद् भागवत कथा सुनाना प्रशंसनीय है।
सुमित सचान ने कहा कि साध्वी विशाखा सखी जब भी भोगनीपुर आती हैं, उन्हें सुनने के लिए भक्त बड़ी संख्या में उमड़ पड़ते हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द में गहरा अर्थ छिपा होता है, जो जीवन को बदल देता है।
इस मौके पर सुमित सचान के साथ संतोष गुप्ता, मोहित निषाद, कल्लू ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कथावाचक का स्वागत किया।
ये भी पढ़े- रसूलाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर



