उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नोडल अधिकारी डॉ विकास ने आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण

नोडल अधिकारी डॉक्टर विकास ने रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने अभिलेखों व दवा वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया

Story Highlights
  • साफ सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के दिए निर्देश

पुखरायां।नोडल अधिकारी डॉक्टर विकास ने रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने अभिलेखों व दवा वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।पटेल चौक स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मंदिर में नोडल अधिकारी ने अभिलेखों के साथ साथ स्टोर कक्ष,वार्ड कक्ष,कंप्यूटर कक्ष समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं आरोग्य मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर सौम्या ने 25 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की।इस मौके पर अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button