कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रूरा में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी मशीन सीज
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात की रूरा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने थाना क्षेत्र के अडरेपुरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त कर सीज कर दिया है।
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा।सीज किए गए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेज दी गई है।
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन पर सीजिंग की कार्यवाही की गई है।अग्रिम कार्यवाही के लिए खनन विभाग को प्रेषित किया गया है।



