उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में पामा स्टेशन के पास मंगलवार को एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में पामा स्टेशन के पास मंगलवार को एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतका की पहचान पंचमुखी मंदिर के पास रनियां कस्बा निवासी जमुनादास की 17 वर्षीय पुत्री रिया के रूप में हुई है।रिया पड़ोस के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी।मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी।पामा स्टेशन के पास खंबा नंबर 1317/9 से 11 के मध्य संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सूचना परिजनों को भेजी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।जीआरपी/आरपीएफ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button