प्रयागराजउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- भाजपा जातिवाद की नहीं, विकासवाद की की करती है राजनीति

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। एक कार्यक्रम में अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार जातिवाद कि नहीं, बल्कि विकासवाद की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जहां पर सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व है।

प्रयागराज,अमन यात्रा । उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। एक कार्यक्रम में अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार जातिवाद कि नहीं, बल्कि विकासवाद की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जहां पर सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व है।

बोले डिप्‍टी सीएम, गरीबों का हक उन तक पहुंच रहा है

डिप्‍टी सीएम केशव ने कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का हक गरीबों तक पहुंच रहा है। इस बात को लेकर विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। एक समय था जब व्यापारी वर्ग के लोगों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अब भाजपा की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक अच्छे धागे के पिरोए हुए मोती की तरह हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं।

चौमुखी विकास के लिए केशव ने अधिकारियों संग की बैठक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नगरी के चौमुखी विकास के लिए सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विकास के कार्यों की समीक्षा भी की गई। स्पष्ट तौर पर कहा गया कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ निपटाया जाए। कहीं भी लेट लतीफी न हो। निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। दिन प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करें। इसके अतिरिक्त फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एक बार में ही काम हाे जाए। यह भी प्रयास हो कि आम आदमी को किसी भी मौलिक कार्य के लिए सिफारिस दौड़भाग करना ही न पड़े। यह तभी संभव होगा जब चीजें व्यवस्थित ढंग से नियम के अनुरूप होंगी।

स्वच्छ भारत के निर्माण में मातृ शक्तियों की सबसे बड़ी भूमिका

नेता नगर दुर्गा पूजा पार्क में स्वच्छ वसुंधरा सोसायटी की ओर से मातृ शक्ति स्वरूपा महिला स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने महिला स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के निर्माण में मातृ शक्तियों की बड़ी भूमिका है। भारत की महिलाएं पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने में सक्षम हैं। ऐसे में हम सभी को देश की बेटियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम में पार्षद किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, गिरीजेश मिश्रा, रामलोचन साहू, रवि जायसवाल, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

pranjal sachan
Author: pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading