कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवागंतुक जिलाधिकारी “आलोक सिंह” ने कार्यभार ग्रहण किया

जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज मुख्यालय स्थित कोषागार पहुँचे जहाँ सबसे पहले अपना कार्यभार ग्रहण किया और कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ डबल लाक और कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद अपने सहयोगी अपर जिलाधिकारी जे पी गुप्ता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)अमित कुमार राठौर के साथ नाजिर सदर रजनीश द्विवेदी को लेकर सभी प्रमुख पटलों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

Story Highlights
  • जनता की समस्याओं का निस्तारण, रहेगी प्राथमिता: जिलाधिकारी
  • प्रमुख पटल की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज मुख्यालय स्थित कोषागार पहुँचे जहाँ सबसे पहले अपना कार्यभार ग्रहण किया और कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ डबल लाक और कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद अपने सहयोगी अपर जिलाधिकारी जे पी गुप्ता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)अमित कुमार राठौर के साथ नाजिर सदर रजनीश द्विवेदी को लेकर सभी प्रमुख पटलों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

PHOTO 2 1 1

उन्होंने मालखाने के रखरखाव का भी जायजा लिया। और राजस्व अभिलेखागार में बस्तों का रख रखाव दुरूस्त करने व साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। तदोपरान्त उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को जनता के मध्य क्रियान्वित करने के साथ ही, जनता की समस्याओं को भी प्राथमिकता से दूर किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, उप जिलाधिकारी अकबरपुर शुरभि शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading