डेरापुर में खेत में मिला युवक का अधजला शव,नहीं हो सकी पहचान, ग्रामीणों में दहशत
पुलिस शव के शिनाख्त व मामले की छानबीन में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास खेत में रविवार को एक व्यक्ति का अधजली अवस्था में शव मिला है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस शव के शिनाख्त व मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास एक पानी भरे खेत में एक करीब 25 वर्षीय युवक का अधजली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही,प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,तीसरा गंभीर



