कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसआरजी और प्रथम संस्था के डीसी ने विद्यालयों का किया पर्यवेक्षण 

निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की भाषा और गणित की न्यूनतम दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए प्रयास लगातार जारी है।

Story Highlights
  • कक्षा 4 व 5 के लिए जारी एफएलएन कार्यक्रम की जांची प्रगति 

कानपुर देहात: निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की भाषा और गणित की न्यूनतम दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए प्रयास लगातार जारी है। इस क्रम में जनपद में नियुक्त राज्य संदर्भ दाता समूह सदस्य एसआरजी अनंत त्रिवेदी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के साथ सहयोगी के रूप में कार्य कर रही प्रथम संस्था के जिला समन्वयक दुर्गाप्रसाद तिवारी द्वारा सरवनखेड़ा विकासखंड के विद्यालयों का पर्यवेक्षण किया गया।

सरवनखेड़ा विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजराईं पहुंच कर एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भाषा, संख्यात्मकता एवं मूलभूत साक्षरता पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की गई है जिसके तहत शिक्षक संदर्शिका के बारे में चर्चा कर पाठ के अनुरूप शिक्षण योजना लागू करने पर बल दिया गया।

PHOTO 9 1 2

डीसी दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा चार तरीकों के आकलन सप्ताहिक आकलन, कितना सीखा, पाठ के बाद तथा प्रति दिन के आकलन पर चर्चा की गई। इस दौरान चन्द्रभूषण, ज्योतिबा मौर्या, सुरजन लाल, अक्षय कुमार त्रिवेदी, नरेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button