कानपुर देहात : आरएसजीयू पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित
छात्राओं को आत्मबल बढ़ाने और सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
पुखरायां, कानपुर देहात। कस्बा स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में आज ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता रखी गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं की लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
प्रोफेसर सविता गुप्ता ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि इनके इस्तेमाल से बड़े जोखिमों से बचा जा सकता है। डॉ. निधि अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया, कहा कि शिक्षित होकर ही महिलाएं अपने अधिकार समझेंगी और शोषण से बच सकेंगी।
प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उन्हें बस आत्मविश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है, जिसके लिए कॉलेज लगातार कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। डॉ. अंशुमान उपाध्याय ने महिला स्वावलंबन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. इदरीस खान, डॉ. शिवनारायण यादव, संजय सिंह, प्रियंका, मनतशा, उमरा, दिव्यांशी अक्षा, सहाना, नंदनी, किरण, पायल, संजना, राखी, आरती, सलोनी, पारस, दीपमाला, सिमरन, ज्योति, नेहा, हिब्जा, उजाला, शिफा, छाया, नैंसी, खुशी, फलक, कनिष्का, मुस्कान, स्वाति, अंतरा, खुशी गुप्ता, राधा, पूजा, नाज़, प्रियशा, मरियम, अयस्का और सानिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: इग्नू में प्रवेश लेने का कल अंतिम मौका- डॉ अनिल कुमार मिश्रा



