कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, सर्विलांस व साइबर टीम ने बरामद किए 30 लाख की कीमत के 201 खोए मोबाइल

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन, चेहरे पर लौटी मुस्कान

सुशील त्रिवेदी (कानपुर देहात)। जनपद में आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सर्विलांस टीम, थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम और समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्रवाई में कुल 201 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30,08,900 रुपये (30 लाख 8 हजार 900 रुपये) बताई जा रही है।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस कार्यालय में इन सभी 201 बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कानपुर देहात पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्विलांस तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न राज्यों, जनपदों और स्थानीय थाना क्षेत्रों से इन फोनों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात पुलिस आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नागरिकों की सुरक्षा और उनकी खोई संपत्ति की बरामदगी के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button