कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।मूसानगर कस्बे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
कानपुर नगर के थाना रेउना स्थित मिलकिनपुर निवासी अजीत ने बताया कि वह मंगलवार को मिथुन के साथ बाइक से मूसानगर बाजार करने गए थे।देर शाम वापस लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने मिथुन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े- भोगनीपुर में स्कूटी सवार युवक की बिगड़ी तबियत,मौत



