कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर

राजपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भुपईयापुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात निर्भय सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राजपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भुपईयापुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात निर्भय सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। निर्भय सिंह एक दिन पहले बकेवर थाना क्षेत्र के सुन वर्षा में अपनी बुआ के निधन के बाद नौ बार में वहां गए थे वापसी में लौटते हुए अपनी बहन बनी नगला के घर चले गए। रात लगभग 9:15 के करीब बकेवर हाईवे पर जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल से चले तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे डिवाइडर पर टकराने से उनके सर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े-  शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा स्वयं ही रहती हैं अग्रसर

उनकी मौत की खबर सुनकर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुन कई शिक्षकों उनके घर  शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। वही खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह पटेल सहित कई शिक्षकों ने निर्भय सिंह के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। शिक्षक निर्भय सिंह औरैया के बनारसी दास मोहल्ले में स्थायी आवास बना कर रह रहे थे वह अपने पीछे पत्नी सोनी 36 वर्ष पुत्री कशिश 15 वर्ष तनिष्क 13 वर्ष व पुत्र सौर्य 11 वर्ष आरव 9 वर्ष को छोड़ गए।

ये भी पढ़े- फर्जी शिक्षक होंगे अब सलाखों के पीछे 

राजपुर विकासखंड के शिक्षक चेतन सिंह समीम खान योगेंद्र सिंह सुरेश वीरेंद्र शैलजा त्रिवेदी नीलम राम सजीवन प्रधान मंगल सिंह।, लल्लू सिंह, भूलोक, योगेन्द्र सुरेश, आदि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। देर शाम उनका यमुना घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button