कानपुर देहात में नगदी जेवर लूट चोर हुए फरार,पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा
तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने शनिवार को मंगलपुर थाने में घटना की सूचना दी।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिए।चोर दूसरी मंजिल पर चढ़कर घर में घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर करीब चार हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने शनिवार को मंगलपुर थाने में घटना की सूचना दी।उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और लगभग चार हजार रुपए नगद चोरी कर लिए।सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौत पर जमा हो गए।चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन यहां पर उनकी कोशिश नाकाम रही।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद में तेज रप्तार कार की टक्कर से किशोर घायल,भेजा गया कानपुर



