उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

एक अप्रैल से बदल जाएगा परिषदीय विद्यालयों का समय

पहली अप्रैल से स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन हो जाएगा। 1 अप्रैल से स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 8 बजे से 8.15 बजे तक होगा जबकि मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। पहली अप्रैल से स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन हो जाएगा। 1 अप्रैल से स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 8 बजे से 8.15 बजे तक होगा जबकि मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक रहेगी।

स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन का यह समय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी बेसिक स्तर के स्कूलों में छुट्टियों के कैलेंडर में पहले से ही तय कर दिया गया था। आपको बता दें अभी तक स्कूल सुबह नौ बजे से 3 बजे तक संचालित किये जा रहे थे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्कूल खुलने और बंद होने का समय बदला गया है। स्कूलों में 30 मिनट का मध्याह्न अवकाश रहेगा।सुबह आठ बजे स्कूल खोले जाएंगे, वहीं 6 घंटे बाद दिन में दो बजे छुट्टी की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button