कानपुर देहात में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई,भट्टा मजदूर की मौत
कानपुर देहात में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार भट्टा मजदूर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
कानपुर देहात में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार भट्टा मजदूर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का है।हमीरपुर जनपद के मौदाहा थानांतर्गत परछट निवासी श्यामबाबू 50 वर्ष कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के दमनपुर स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।
गुरुवार की सुबह वह राजपुर कस्बा बाजार करने आए थे।रास्ते में दमनपुर भट्टे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई।हादसे में श्यामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्यामबाबू की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



