उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया साफ- सफाई का अभियान

शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया।

Story Highlights
  •  लोगों को संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूक

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया।

जिसके अंतर्गत आज नगर पंचायत रूरा, सिकंदरा में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया तथा नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया गया। कृषि विभाग द्वारा पुखराया और विकासखंड राजपुर के सिहुरा में किसानों को चूहा व छछूंदर से होने वाले रोगों व बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर व डेरापुर में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

Related Articles

AD
Back to top button