उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में खेत जोतने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से मौत

परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा गांव में रविवार दोपहर खेत जोतने जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान संजय निषाद 32 वर्ष के रूप में हुई है।रविवार दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे थे।तभी रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबकर संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन उन्हें बचाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।घटना की सूचना मृतक ने पिता सिरमोहन निषाद ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।संजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।प्राथमिक जांच में यह हादसा दुर्घटनावश प्रतीत होता है।

Related Articles

AD
Back to top button