कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंडलायुक्त ने मण्डल के समस्त जनपदो के जिलाधिकारियों एवं सीडीओ के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता  में मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो,  मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी।

अमन यात्रा , कानपुर देहात। मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता  में मंडल के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो,  मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी,जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति अतिउत्तम पायी गयी। जनपद कानपुर देहात आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये जाने एवं पंचायतीराज विभाग की प्रगति में जनपद के समस्त मंडलों में से अतिउत्तम रही।  जिलाधिकारी  नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष अच्छी प्रगति पाई गयी। वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

AD
Back to top button