उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रायपुर में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम के बारे में बच्चों को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानपुर देहात के विद्यादेवी गुरुदेव सिंह इंटर कॉलेज रायपुर में सोमवार को रनियां पुलिस टीम ने मिशन शक्ति और साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Story Highlights
  • टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानपुर देहात के विद्यादेवी गुरुदेव सिंह इंटर कॉलेज रायपुर में सोमवार को रनियां पुलिस टीम ने मिशन शक्ति और साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों को महिलाओं की सुरक्षा,स्व सुरक्षा और साइबर खतरे से बचाव के बारे में जानकारी दी।पुलिस ने बच्चों को मिशन शक्ति,ऑनलाइन धोखधड़ी या साइबर अपराध के तहत बचाव के बारे में जानकारी दी साथ ही इंटरएक्टिव गतिविधियों और सवाल जवाब के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया।पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के नियम,सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से सावधान रहने की जानकारी दी साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबरों से रूबरू कराया।इस मौके पर पुलिसकर्मी व स्कूली बच्चे तथा विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button