करियर

यूपी टीईटी 25 जुलाई को, दो मई शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को यूपी टीईटी 2020 की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार यूपी टीईटी परीक्षा 25 जुलाई 2021 को प्रदेश भर में आयोजित करेगी। इसके लिए अभ्यर्थी 18 मई से एक जून तक अपना-अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

लखनऊ,अमन यात्रा : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में भी युवाओं को नौकरी देने का अभियान जारी रखा। शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति के बाद अब सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन करने जा रही है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को यूपी टीईटी 2020 की अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार यूपी टीईटी परीक्षा 25 जुलाई 2021 को प्रदेश भर में आयोजित करेगी। इसके लिए अभ्यर्थी 18 मई से एक जून तक अपना-अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा -2020 (यूपीटीईटी -2020) 25 जुलाई को संपन्न होगी और 20 अगस्त को इसका परीक्षाफल घोषित होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए 11 मई को विज्ञापन प्रकाशित होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपीटीईटी-2020 की समयसारिणी जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की पात्रता के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो मई रखी गई है। 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र 14 जुलाई से मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button