मनोरंजन

पंजाबी सिंगर दिलजान की कार एक्सीडेंट में हुई मौत

पंजाबी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पंजाब के फेमस सिंगर दिलजान की अमृतसर में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है.

सिंगर दिलजान की कार एक्सीडेंट में मौत
 

दिलजान की कार का एक्सीडेंट जंडियाला गुरु के पास हुआ. वो किरतारपुर के रहने वाले थे. एक्सीडेंट की वजह उनकी कार की तेज रफ्तार थी. खबरों के अनुसार उनकी कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और अचानक बैलेंस बिगड़ने से वो डिवाइडर में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोग दिलजान को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कार में अकेले थे दिलजान

वहीं दिलजान के परिवार वालों ने बताया कि, 2 अप्रैल को उनका एक नया गाना रिलीज होने वाला था. इसलिए ही वो एक मीटिंग के लिए अमृतसर गए थे. वापस लौटते वक्त उनका कार का एक्सीडेंट हो गया.और हादसे में उनकी मौत हो गई. परिजनों ने ये भी बताया कि हादसे के वक्त दिलजान कार में अकेले ही थे.

Related Articles

AD
Back to top button