उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

इविवि के नेशनल सेमिनार में उत्कृष्ट शोधपत्र के लिए शिक्षक नवनीत सम्मानित

जनपद के छतोह विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय बरखुरदारपुर में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत नवाचारी शिक्षक नवनीत कुमार शुक्ल को इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा नवीन शिक्षण पद्धति की चुनौतियाँ और अवसर विषय पर आयोजित

रायबरेली। जनपद के छतोह विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय बरखुरदारपुर में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत नवाचारी शिक्षक नवनीत कुमार शुक्ल को इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा नवीन शिक्षण पद्धति की चुनौतियाँ और अवसर विषय पर आयोजित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार में उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए प्रोफेसर सत्यकाम कुलपति राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. धनंजय यादव, प्रो. पतंजलि मिश्रा व प्रो.आर.एस. यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व कुलपति छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति रह चुके तथा उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन कृष्ण बिहारी पाण्डेय, प्रो. पीसी शुक्ला, प्रो. पीके साहू, प्रो. वीके राय सहित सैकड़ों प्रोफेसर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सरस्वती पूजन के साथ किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय यादव व आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी का दायित्व प्रो. पतंजलि मिश्रा ने संभाला सेमीनार में भारतवर्ष के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 1000 प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं शोधार्थी सम्मिलित हुए तथा आफलाइन और आनलाइन तकरीबन 500 शोधपत्र समूह वार प्रस्तुत किए गए। समूह T5 में शिक्षक नवनीत कुमार शुक्ल ने शीर्षक- नई शिक्षा नीति-2020: उत्तर प्रदेश में उपयोगिता एवं चुनौतियाँ विषय पर अपना शोधपत्र पुस्तक किया जिसे उपस्थित जजों प्रोफेसर निरंजन सहाय और प्रोफेसर रविकांत एवं शोधार्थियों द्वारा सराहा गया और जजों के पैनल ने समूह में उत्कृष्ट शोधपत्र के रूप में प्रथम स्थान पर चयनित किया। प्रोफेसर और रिसर्च स्कालर के बीच परिषदीय शिक्षक का शोधपत्र प्रथम स्थान पर चयनित होना शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इस उपलब्धि पर साथी शिक्षकों एवं अधिकारियों ने बधाई दी।

Related Articles

AD
Back to top button