गौरानगर में बुद्ध कथा का आयोजन, पूर्व प्रत्याशी मनु यादव ने शिक्षा और समानता पर दिया जोर
भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत और बाबा साहब का संविधान समाज की असली शक्ति

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात के पुखरायां अंतर्गत भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरानगर में भव्य बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और फीता काटकर कथा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मनु यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए पंचशील सिद्धांत बौद्ध नैतिकता की असली नींव हैं। इन सिद्धांतों का पालन करके ही एक संयमित, शांत और सदाचारी जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें जो समानता का अधिकार प्राप्त है, वह डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की ही देन है।
आयोजन समिति और ग्रामीणों ने नरेंद्र पाल सिंह मनु का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीम किशोर संखवार, अतर सिंह आर्य, जगपाल संखवार, बाबू सिंह यादव, मटरू यादव, गोपाल फ़ौजी, बालक राम, चन्द्रजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, लालाराम, नरेंद्र सिंह और दीपू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इनके अलावा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनारसी बाबू पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रसाद, पूर्व प्रधान कपूर सिंह, पूर्व प्रधान महेश सिंह, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, सुरेश कुमार और पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह जैसे प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- पुखरायां: डब्ल्यूएचओ सलाहकार ने टीबी यूनिट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त



