उन्नाव
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
AD
Check Also
Close
उन्नाव, अमन यात्रा । अचलगंज थाना अंतर्गत एक गांव में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसका दुपट्टा और चप्पलें खेत पर मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घर वालों ने किशोरी को अगवा कर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश कर रही है।
अचलगंज थाना अंतर्गत आने वाले गांव में किसान की 14 वर्षीय पुत्री रविवार रात शौच के लिए खेतों पर गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी और रहस्मय ढंग से लापता हो गई। घर वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। सुबह जब खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर उसकी चप्पलें और दुपट्टा पड़ा मिला है। इसपर घबराकर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेथर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। स्वजन ने किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है।
SABSE PAHLE
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.