कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सर्पदंश के चलते मासूम बालिका की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बीते बुधवार रात्रि अपनी मां के साथ छत पर सो रही एक मासूम बालिका की सर्पदंश के चलते उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते बुधवार रात्रि अपनी मां के साथ छत पर सो रही एक मासूम बालिका की सर्पदंश के चलते उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के नगर पंचायत सिकंदरा के आजाद नगर मोहल्ले में बुधवार रात्रि करीब 3.30 बजे अपनी मां के साथ छत पर सो रही मासूम बालिका कीर्ति उम्र करीब 10 वर्ष को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।

 

घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल ले जाए समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।बालिका के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

 

Related Articles

AD
Back to top button