उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एनएचआई टीम ने नेशनल हाइवे किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण को हटवाया,दुकानदारों में मचा हड़कंप

हाइवे किनारे अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को पुखरायां कस्बे के लश्करी बाबा से हरदुआ ओवरब्रिज तक अतिक्रमण अभियान चलाया।जिसमें कई अवैध दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।इसे लेकर अस्थाई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।बताते चलें कि पुखरायां कस्बे के लश्करी बाबा से लेकर पटेल चौक,हरदुआ ओवरब्रिज के आसपास हाइवे किनारे कई अवैध दुकानें सजी हुई थीं

पुखरायां।हाइवे किनारे अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को पुखरायां कस्बे के लश्करी बाबा से हरदुआ ओवरब्रिज तक अतिक्रमण अभियान चलाया।जिसमें कई अवैध दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।इसे लेकर अस्थाई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।बताते चलें कि पुखरायां कस्बे के लश्करी बाबा से लेकर पटेल चौक,हरदुआ ओवरब्रिज के आसपास हाइवे किनारे कई अवैध दुकानें सजी हुई थीं।

ba2ce933 73c5 4605 99a8 889862ac7db9

जिसको लेकर एनएचआई के अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए अतिक्रमण करने वालों को पहले सूचना देकर अपनी दुकानें हटाने को कहा था।लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा।गुरुवार को एनएचआई के पेट्रोलिंग अधिकारी मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ नेशनल हाइवे लश्करी बाबा से लेकर पटेल चौक,हरदुआ ओवरब्रिज के दोनों तरफ दर्जनों दुकानों पर अतिक्रमण हटवाया।अभियान को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।एनएचआई के पेट्रोलिंग अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button