कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां के अभय मिश्रा ने तीसरे प्रयास में हासिल की CA की सफलता

औद्योगिक फैक्ट्री प्रबंधक के पुत्र ने कड़े संकल्प और 14 घंटे की पढ़ाई से रोशन किया क्षेत्र का नाम

रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनिया स्थित एक फैक्ट्री के प्रबंधक केपी मिश्रा के पुत्र अजय मिश्रा सोमवार को घोषित किया की परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल कर परिवार व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटे की सफलता पर सभी ने उसका मुंह मीठा कराया। सफलता के पीछे उसने कड़ी मेहनत मजबूत दृढ़ संकल्प व लगन की बात कही।

औद्योगिक क्षेत्र रनियां के उमरन स्थित शंभू पेट्रोके एम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के प्रबंधक केपी मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे अभय मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर के पदम पंत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर से हुई। इसके बाद कानपुर के पीपीएन कॉलेज से बीकॉम किया, फिर वीएसएससी कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई में अव्वल रहे, आगे उसने सीए बनने का सपना देखा, लेकिन पहले दो बार वो परीक्षा में असफल रहे। लेकिन उसने हार नहीं मानी और तीसरी बार में सफलता हासिल की।

आज द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अभय मिश्रा ने सफलता हासिल की। रिजल्ट घोषित होते ही घर में खुशी का माहौल छा गया। अभय मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता श्रीमती रंजू मिश्रा, पिता केपी मिश्रा की प्रेरणा एवं ईश्वर का आशीर्वाद बताया। अभय मिश्रा नहीं बताया कि 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई कर ये सफलता मिली है। मां रंजू मिश्रा, पिता केपी मिश्रा ने अभय मिश्रा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

Related Articles

AD
Back to top button