कानपुर देहात : रुरा मे नाली की पट्टी पर चढ़ा ट्रैक्टर और पलटी चोकर की बोरी लदी ट्रॉली
झटके के कारण पीछे जुड़ी ट्रॉली पूरी तरह पलट गई, जिससे उसमें लदी चोकर की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

रूरा: कस्बे में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चोकर की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाली की पट्टी पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
नाली की पट्टी पर चढ़ने से बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चोकर की बोरियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी नाली की पट्टी पर चढ़ गया। झटके के कारण पीछे जुड़ी ट्रॉली पूरी तरह पलट गई, जिससे उसमें लदी चोकर की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।
हादसे में कोई जनहानि नहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीण
ट्रॉली पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रॉली पलटी, उस वक्त वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के समय मौके पर विशु, विकास, निशु, अखिलेश और विमलेश समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य में मदद की।
ये भी पढे- कानपुर देहात: राजपुर में स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी,19 बच्चे मामूली घायल



