कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,एक गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मुगल मार्ग के सामने बुधवार देर रात एक तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायलों की पहचान बदनपुर डेरा निवासी संदीप 18 वर्ष और उसके साथी अखिलेश नायक 16 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना के समय दोनों युवक राजपुर से अपने घर बदनपुर डेरा लौट रहे थे तभी रास्ते में एक तेज रप्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने अखिलेश नायक की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जबकि संदीप को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button