उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर : भस्म आरती के समय भगवान शिव की ध्यानस्थ मुद्रा, दर्शन के लिए दौडे़ हजारों लोग 

बाबा भोलेनाथ के साक्षात दर्शन कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बड़े शंकर जी, जागेश्वर महादेव पर स्थापित शिवलिंग में भगवान शंकर की ध्यान अस्त्र मुद्रा में हुए दर्शन।

Story Highlights
  • महामृत्युंजय अनुष्ठान कराने वाले भक्तजनों का कहना है कि भस्म आरती के समय भगवान शिव की ध्यान हस्त मुद्रा शिवलिंग में नजर आई।

 मूसानगर, अमन यात्रा। बाबा भोलेनाथ के साक्षात दर्शन कानपुर देहात के कस्बा मूसानगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बड़े शंकर जी, जागेश्वर महादेव पर स्थापित शिवलिंग में भगवान शंकर की ध्यान अस्त्र मुद्रा में हुए दर्शन। महामृत्युंजय अनुष्ठान के पश्चात भस्म आरती के समय हुआ यह चमत्कार। जानकारी होते ही हजारों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ कस्बा तथा क्षेत्र।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के कस्बा मूसानगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा जागेश्वर बड़े महादेव केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी के आश्रम से लगा हुआ स्थापित है बुजुर्गों का कहना है की या शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन है तथा सिद्ध स्थान है शरण में आए श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं बाबा भोलेनाथ पूर्ण करते हैं गत मंगलवार रात्रि 11 बजे महामृत्युंजय अनुष्ठान कराने वाले भक्तजनों का कहना है कि भस्म आरती के समय भगवान शिव की ध्यान हस्त मुद्रा शिवलिंग में नजर आई।

 

कस्बा मूसानगर के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी प्राप्त हुई हजारों की संख्या में कस्बे के भक्त गण मंदिर पहुंचे डॉक्टर राधेलाल अशोक सविता राजीव सोनी विजय सोनी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कल्लू गुप्ता जय गोपाल गुल्ला चौरसिया पूर्व प्रधान अभिषेक सिंह गुड्डू यादव प्रधान शेरपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज पांडे आदि लोगों ने बाबा के दर्शन की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button