कानपुर देहात में बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,बाइक सवार गंभीर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रुरगांव के निकट इटावा रोड पर बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

- भेजा गया जिला अस्पताल
- रूरगांव के पास हुआ हादसा
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रुरगांव के निकट इटावा रोड पर बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान अमराहट थाना क्षेत्र के बैजामऊ गांव निवासी 30 वर्षीय बांके बिहारी के रूप में हुई है।पत्नी रीमा ने बताया कि उनके पति बांके बिहारी सिकंदरा से बाइक पर सवार होकर देवराहट में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।तभी इटावा रोड पर रूरगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें एक निजी वाहन से पुखरायां सीएचसी पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अनूप सचान ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



