कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नवागंतुक बीएसए ने संभाला चार्ज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कानपूर देहात। नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर चार्ज ग्रहण किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर बीएसए का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने अंग वस्त्र और भारत माता का चित्र देकर जिले के शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याएं रखते हुए उनके जल्द समाधान की अपेक्षा की।

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने शिक्षकों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और विद्यालयों में व्यवस्थित पठन-पाठन की अपील की। सभी शिक्षक शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। शिक्षकों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से किया जाएगा।
इस दौरान उपस्थित वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा आशुतोष त्रिपाठी का भी स्थानांतरण हो जाने के कारण उनको भी शिक्षकों ने माला पहना कर जनपद से भावभीनी विदाई दी।

कानपुर देहात के नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय का स्वागत करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी

इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, डॉ इंद्र कुमार, संत कुमार दीक्षित, पुनीता पालीवाल, आभा अवस्थी, जयशंकर द्विवेदी, अभय दीप मिश्रा, नीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुभाष दीक्षित, अतुल शुक्ला, पंकज बाजपेई, आलोक रंजन, आत्म प्रकाश मिश्रा, निकेत कटियार, अनुराग गुप्ता, महेंद्र यादव, टीम 66 से मनजीत सिंह गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सपना सिंह, शैलेश द्विवेदी, आनंद भूषण, अजीत प्रताप सिंह, अजब सिंह, चंद्रजीत सिंह एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

 


ये भी पढे-  यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के बंपर तबादले: हरिओम सिंह बने कानपुर नगर के नए BSA, 30 जिलों के अफसर बदले


 

Related Articles

AD
Back to top button