उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुखरायां कस्बे के कल्ला व सुनरापुर गांव में  भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवम गरीब कल्याण के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पुखरायां कस्बे के कल्ला व सुनरापुर गांव में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत लोगों से महाजनसंपर्क कर उन्हे भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवम गरीब कल्याण के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पुखरायां कस्बे के कल्ला व सुनरापुर गांव में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत लोगों से महाजनसंपर्क कर उन्हे भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने की अपील की गई।PHOTO 18

बुधवार को पुखरायां कस्बे के कल्ला तथा  सुनरापुर गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलकर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार की सफल नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया।इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन संकल्प के साथ गरीबों और वंचितों को समाज में सम्मान सुरक्षा दिलाने का वायदा किया था जिसको उन्होंने पूरा करके दिखाया।PHOTO 17

पीएम मोदी ने इस सोंच के साथ काम किया है कि 140 करोड़ नागरिकों तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे।इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को मुफ्त आवास,देशभर में 11.72 करोड़ शौचालय,हर घर नल हर घर जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों में पानी कनेक्शन,9.6 करोड़ घरों में मुफ्त  गैस कनेक्शन कोविड महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन,आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक मुफ्त इलाज,एक रुपए में युवतियों ,महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड जन औषधि केंद्र और किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान को सालाना छह हजार रुपए मिलने वाली योजना के बारे में बताया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी,आशीष मिश्रा,मनीष शर्मा सभासद,मंडल महामंत्री शनि श्रीवास्तव,विवेक,शिवम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।PHOTO 16

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button