कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जन आरोग्य मेले में 130 मरीजों को मिला सफल उपचार

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर यतेंद्र शर्मा ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 130 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोगों से संबंधित कुल 51 मरीजों का उपचार किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 39 तथा जरसेन में 40 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर यतेंद्र शर्मा ने बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया।उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जन आरोग्य मेले में खांसी,जुकाम,बुखार,नेत्र,त्वचा,लिवर,हाइपरटेंशन संबंधित मरीजों का उपचार किया।वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की अपील की।

इस मौके पर डॉक्टर शशि,डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र सिंह,शिवम्,फहीम,योगेश शुक्ला,राम प्रताप संगिनी रीता, ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button