कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डफरिन अस्पताल में नवजात बालिकाओं को बेबी कीट वितरित

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया।

कानपुर नगर:  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डफरिन अस्पताल, कानपुर नगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की मा. अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह द्वारा अस्पताल में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी कीट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, डफरिन अस्पताल की अधीक्षिका, महिला कल्याण विभाग की हब टीम, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों को केवल जन्म देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर प्रत्येक बालिका को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास सिंह ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं — कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ अवश्य लें और अपनी बच्चियों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शिक्षित करने का संकल्प लें।

बालिकाओं के जन्म पर उपहारस्वरूप बेबी कीट प्राप्त कर अभिभावकों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम स्थल पर आनंद, उल्लास और मातृत्व की भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन नवजात बालिकाओं की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

ये भी पढ़े- लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय कानपुर देहात में संगोष्ठी, समाजवाद के मूल्यों पर ज़ोर

Related Articles

AD
Back to top button