कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अविवाहित युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पढ़े खबर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सरवनखेड़ा कानपुर देहात।  गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बीती रात एक इण्डिया मार्का हैंडपंप मिस्त्री अविवाहित युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी कुलदीप उम्र 27 वर्ष पुत्र केशराम शनिवार शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया देर रात कमरे के अंदर पंखे के कुंडा में साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली म्रतक के बडे भाई वेदप्रकाश ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पिता केशराम ने कमरे में झांक कर देखा तो फांसी के फंदे पर लटकते देख शोर मचाकर रोने लगे रात में ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की म्रतक के भाई ने बताया कि म्रतक इण्डिया मार्का हैंडपंप का रिपेयरिंग का काम करता था अक्सर शाम को नशे में घर आता था, इस असामायिक अनहोनी पर मृतक की मां केशकली पिता केशराम बड़े भाई राजू वेदप्रकाश सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
इस संबंध में पामा चौकी इंचार्ज शोभित कटियार ने बताया मृतक शराब का लती बताया जाता है। आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button