कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिकंदरा पर रसधान कस्बा निवासी एक युवक के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी विवेचना उपरांत मामले में साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में फरार चल रहे आरोपी थाना क्षेत्र के रसधान कस्बा निवासी शीलू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



