नागरिक सुरक्षा की कमान संभालते ही एक्शन मोड में प्रभारी उपनियंत्रक
नई जिम्मेदारी, नई रणनीति! पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने ली पहली बैठक

कानपुर नगर। फूलबाग स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में आज नवनियुक्त प्रभारी उपनियंत्रक एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) पुष्पेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नागरिक सुरक्षा के समस्त सहायक उपनियंत्रक, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, स्टाफ अधिकारियों और आरक्षित सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभारी उपनियंत्रक ने सभी वार्डेन सेवा सदस्यों से सामान्य परिचय प्राप्त किया और आगामी नागरिक सुरक्षा गतिविधियों तथा तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से नगर के चीफ वार्डेन राजीव सिंह, स्टाफ अधिकारी टू चीफ वार्डेन सतीश अरोड़ा, स्टाफ अधिकारी (आर) योगेन्द्र मिश्रा सहित भारी संख्या में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



