कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन 1 दिसम्बर को पुखराया में

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट)का कानपुर देहात जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी 1 दिसंबर 2023 को 11:00 बजे श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में संपन्न होने जा रहा है।

Story Highlights
  • शैक्षिक विचार गोष्ठी में अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य 
  • ठकुरई गुट के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट)का कानपुर देहात जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी 1 दिसंबर 2023 को 11:00 बजे श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में संपन्न होने जा रहा है।

ad1
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रांतीय मंत्री वीके मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष जगदीश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी एवं प्रादेशिक महामंत्री लाल मणि द्विवेदी भी शिरकत करेंगे। जनपद के श्री राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में संपन्न एक तैयारी बैठक में उक्त आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा सम्मेलन की सफलता के लिए जनपदीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।

ad2
विज्ञापन

श्री मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षक समस्याओं एवं शिक्षा व्यवस्था को सुधार और सफल बनाने के लिए आयोजित होने वाली गोष्ठी में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक बंधुओ से गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आदर्श सचान, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल, जिला संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रजापति एवं आयोजन स्थल विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी महेंद्र कुमार कनौजिया संजय कुमार त्रिपाठी शुभम पटेल साहूकार सिंह भूपेंद्र कुमार मनोज कुमार गौतम ज्ञान सिंह यादव गीता सचान ममता जी आदि प्रमुख शिक्षक उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading