कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अविरल वार्षिकोत्सव जश्न 2023 का हुआ भव्यतम शुभारम्भ

ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम नगर में अविरल वार्षिकोत्सव जश्न 2023 म्यूजिकल  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त, सौम्या पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

Story Highlights
  • म्यूजिकल कार्यक्रम में अपर श्रम आयुक्त ने रिबन कट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कानपुर। ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम नगर में अविरल वार्षिकोत्सव जश्न 2023 म्यूजिकल  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त, सौम्या पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा रंग बिरंगी रोशनी के बीच छात्रों ने नृत्य कर सतरंगी छठा बिखेरी एवं प्राइमरी के बच्चों ने नृत्य का धमाल मचाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने स्वागतम गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अपर श्रम आयुक्त द्वारा बच्चों को और अधिक उत्साहित  करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने बताया की वह हमेशा ही स्वामी विवेकानंद एवं एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्ति का ही अनुसरण किया l

saumya 2 scaled

जिससे उनसे हमें बहुत सी सीख मिलती है इसके साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चल सके एवं बच्चों के इस रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर बच्चों के बीच उन्हें बहुत ही अच्छा लगा एवं प्रिंसिपल, डॉ राखी सिंह के साथ स्कूल के सभी अध्यापक ने स्वागत किया l इसके साथ-साथ छात्राओं के अभिभावक व अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अंत में अपर श्रम आयुक्त द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading