कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
परिषदीय स्कूलों में 27 सितंबर से हाेगीं खेलकूद प्रतियोगिताएं बीएसए ने जारी किया शेड्यूल
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जारी कर दिया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जारी कर दिया है। न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 सितंबर 2022 से 8 अक्टूबर 2022 के मध्य, ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 के मध्य एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं 27 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 के मध्य करवाए जाने के निर्देश समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। मण्डल स्तर पर नवम्बर महीने के पहले सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 नवम्बर तक करा ली जाएंगी। समूह गान एवं अन्त्याक्षरी केवल मण्डल स्तर तक होंगी।
विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक इन खेलों का होगा आयोजन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, बालीवाल, खो-खो,टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन, योगा, जूडो, बास्केटबाल, तैराकी, फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, हाकी, हैण्डबाल व बैडमिंटन शामिल है। सांस्कृतिक में लोकगीत, लोक नृत्य, राष्ट्रीय एकांकी शामिल है। जिला व्यायाम शिक्षक/ खेल अनुदेशक द्वारा प्रतियोगिताओं का संचालन किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा प्रत्येक जनपद/ मण्डल से प्रथम विजेता का चयन किया जाएगा। विजेता टीम राज्य स्तर की रैली में अपना प्रदर्शन करेगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.