कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
जिलाध्यक्ष रेणुका सचान समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया।डॉक्टर ब्रजेश ने उनकी स्थित गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया।शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शिवपाल सिंह बिरहुन गांव के रहने वाले थे।वे एक किसान थे और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।वे तिशती मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।उनके निधन की खबर सुनते ही पैतृक गांव बिरहुन में शोक छा गया।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इनमें जिलाध्यक्ष रेणुका सचान,पूर्व विधायक निर्मला संखवार,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया समेत कई नेता शामिल थे।शिवपाल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुमन देवी,पुत्र दीपक,विकल,अखिलेश और पुत्री रिंकी का रो रो कर बुरा हाल था।शनिवार को खेरेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू दुबे,जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।



