कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या पांडे को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन आवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित

विगत दिनांक 24 मई 2022 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के स्मृति में राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह सम्मान समारोह सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था.

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या को सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन ने सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन आवार्ड 2022 से किया गया पुरस्कृत
  • जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित क्षण
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाना हमारी प्राथिमिकता:-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  विगत दिनांक 24 मई 2022 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के स्मृति में राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह सम्मान समारोह सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था, इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं  को शसक्त, सबल, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये गए प्रयासों को नहीं उच्चाईयां प्रदान करना था।

 

CDO4

सम्मान समारोह की मुख्य अथिति प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार तथा विशिष्ठ अतिथि सौम्या पाण्डेय(आई०ए०एस०) कानपुर देहात एवं संगीता तिवारी सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में समारोह का आरम्भ हुआ इस ऑनलाइन समारोह में 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से 12000 लोगो ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने अपने संबोधन से सम्मान समारोह में पुरस्कृत विभिन्न समाज सेविकाओं, महिला स्कूल प्राचार्यों, अतिथियों एवं  समारोह में भाग लेने वाली महिलाओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लाभ बताये। उन्होंने बताया की किस प्रकार महिला संयोजन एवं महिला समानता ही भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन करने की दिशा में एक बेहतर प्रयास रहेगा। इस कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन स्कूल प्रिंसिपल, समाज सेवी एवं अन्य महिला स्वयंसेवी को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

CDO2

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय जी को उनके महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने एवं जनपद के स्चूलों में जाकर विधार्थियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रेरित करने के साथ जनपद में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाये जाने में किये गए योगदान के लिए सेंटर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम ने जनपद की मुख्य विकास अधिकारी को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन आवार्ड 2022 से पुरुस्कृत किया जो कि जनपद वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। मुख्य विकास अधिकारी ने समारोह में जुड़े सभी महानुभावों एवं महिलाओं से अपने विचारों को साझा करते हुए प्रेरित किया। जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को प्रेरित करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाये जाने में किये जा रहे प्रयासों को माननीय प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार तथा संगीता तिवारी सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा सराहते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button